महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहने वाले अजित पवार की प्लेन क्रश हो गया डीजीसीए के मुताबिक उनके साथ और पांच  लोगों की मौत हो गई है।

अजित दादा पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार Learjet 45XR इस विमान से मुंबई से बारामती को उड़ान भरी थी। उनके साथ विदीप जाधव ( पीएसओ ), शांभवी पाठक (कैप्टन), सुमित कपूर (पायलट कैप्टन), पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट) यात्रा कर रहे थे। बारामती में लैंड करने से पहले विमान ने तकनीकी खराबी आ गई इसीलिए लैंड कर नहीं पाई फिर विमान घूम कर रनवे पर लैंड करने के लिए आए रनवे से पहले ही गिर गई इसमें अजित पवार समेत क्रू मेंबर और अन्य लोगों की मौत हो गई। पास में रहने वाले गांव वालों के मुताबिक विमान हवा में ही पलटिया खा रही थी और नीचे आते ही बड़ा सा विस्फोट हो गया विस्फोट इतना भयानक था की आसपास के लोग घबरा गए । लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन उसके बाद और चार बार विस्फोट हो गया अग्निशमन दल और एंबुलेंस को आने में देरी हो गई पास के लोगों ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाद में उन्हें अस्पताल लेकर जाने के बाद मृत घोषित किया गया। यह घटना महाराष्ट्र के लिए बहुत ही दुखद है। महाराष्ट्र के दादा कहलाने वाले अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा यह बहुत ही दुखद घटना है। महाराष्ट्र के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन है। व्यक्तिगत मेरे दमदार और दिलदार मित्र थे।